फिरोजाबाद, मई 5 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव से एक जीजा अपनी साली को बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों ने दोनों को तलाश किया लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। साले ने अपने जीजा के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी 16 वर्षीय बहन 2 मई की शाम घर से शौच करने की कहकर गई थी। जब वह काफी देर घर वापस नहीं लौटी तो उसकी चिंता हुई। परिजनों ने किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का कहना कि उसका जीजा बहन के साथ उसके गांव में 3 वर्ष से रह रहा है।युवक का जीजा भी शाम से गायब हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी छोटी बहन, जीजा का फोन भी बंद जा रहा है। पीड़ित का आरोप है उसका जीजा अजय उर्फ वीरु पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम वि...