हरदोई, अप्रैल 11 -- सुरसा। एक शादी समारोह के दौरान साली को लेकर जीजा के फरार होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद समेत चार लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 30 मार्च को अपनी बेटी के साथ सुरसा क्षेत्र के खजुरहरा के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनका दामाद शाहिद निवासी राघौपुर नेवादा कोतवाली मल्लावां भी पत्नी के साथ समारोह में मौजूद था। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक युवती लापता हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी तलाश की पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। कुछ ही देर बाद दामाद शाहिद भी गायब हो गया, जिससे परिजनों का शक गहरा गया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने में शाहिद के भाई ताहिर, वाहिद और पिता रजा ह...