साली के घर गए युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने पत्नी समेत तीन लोगों पर जताई हत्या की आशंका
शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के लोदीपुर निवासी जुनैद पुत्र लईक अहमद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार जुनैद 26 जून 2026 को अपनी साली के घर, ग्राम नवादा (थाना कांट) गए थे। उनका आरोप है कि दो दिन बाद जुनैद का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जुनैद की पत्नी फरिया, साली गुलबहार और साढ़ू रियाज ने पैसों के लालच में साजिश के तहत उन्हें घर बुलाकर हत्या कर दी। उनका यह भी कहना है कि जुनैद और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले जुनैद ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के नाम लिए थे और कहा था कि उनकी जान को खतरा है। अब शव मिलने के बाद परिजन उसी वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.