रुद्रपुर, मार्च 11 -- पंतनगर, संवाददाता। दिल्ली से साली के अंतिम संस्कार में आए जीजा की हार्टअटैक से मौत हो गई। दो दिन के भीतर एक ही परिवार में हुई दो मौतों से पूरी कॉलोनी में मातम पसरा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय सुरेश राम पुत्र दयाराम निवासी दिल्ली रेलवे में कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ पंतनगर में अपनी साली 35 वर्षीय पुष्पा पत्नी मिंटू के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। पुष्पा की सोमवार शाम पेट में ट्यूमर फटने से मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच, बुधवार सुबह एक और दुखद घटना हो गई। पुष्पा के जीजा सुरेश राम को अचानक हार्टअटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक ही घर में दो दिन के भीतर दूसरी मौत की खबर मिलते ही पूरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.