साली की हत्या में दीदी-जीजा भेजे गए जेल
पूर्णिया, जून 20 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित डम्हैली आदिवासी टोला में भू-विवाद को लेकर हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित जीजा और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मृतका के घर और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों और ग्रामीणों के बीच इस दर्दनाक घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। मालूम हो कि गुरुवार को 40 वर्षीय चुरकी देवी की उसके ही जीजा द्वारा बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में चाकू घोंप कर ले ली चचेरे भाई की जान घटना भू-विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था तथा घटनास्थल से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.