वार्ता, मार्च 23 -- मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम चैट के आधार पर एक युवक से ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीजा ने अपनी साली से बातचीत काफी पहले बंद कर दी थी मगर जब चैटिंग दूसरे के हाथ लगी तो युवका से पैसों की मांग की जाने लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की उसकी साली से पूर्व में इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी, जिसमें निजी और व्यक्तिगत बातें भी शामिल थीं। साली की शादी के बाद युवक ने बातचीत बंद कर दी, लेकिन इसी दौरान दोनों की पुरानी चैट किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गई। यह भी पढ़ें- MP भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, लंबे समय से थीं बीमा...