उरई, जून 28 -- कुसमिलिया। संवाददाता साली की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की डकोर थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के झपकी आने पर बाइक डिवाइडर से टकराने पर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।जालौन के मुहल्ला चुर्खीबाल निवासी 33 वर्षीय सर्वेश कुशवाहा अपने साथी विकास के साथ महोबा जिले के ग्राम कबरई में साली की शादी में गया था। 26 जून को शादी संपन्न होने के बाद दोनों 27 जून की रात बाइक से वापस घर के लिए निकले थे। रविवार तड़के जब उनकी बाइक डकोर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो बाइक चला रहे सर्वेश को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सर्वेश ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंचे बचाव दल के कर्मचारियों ने दोनों को एंबुलेंस स...