रुडकी, अप्रैल 26 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम रुड़की शहर के सालियर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पुनर्विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यहां मौजूद पुरानी लिगेसी साइट को ग्रीन बेल्ट में बदलने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 'वेस्ट टू वंडर पार्क' विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र को एक नया और व्यवस्थित स्वरूप मिल सके। इस प्रस्ताव को नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर भूमि को उपयोगी बनाया जाएगा और वहां हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से संरचनाएं तैयार कर पार्क को 'वेस्ट टू वंडर' थीम पर विकसित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और शहरवासियों को स्वच्छ व उपयोगी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.