साला को दिया उधार, मांगने पर की मारपीट
बिहारशरीफ, जून 11 -- बहनोई ने दिया आवेदन, बेन के सौरे गांव का मामला बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सौरे गांव में साला को दिये गये उधार मांगने पर बहनोई के साथ ससुराल में मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजगीर थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी मनोज यादव ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार मनोज की साधु आठ साल पहले अर्जुन गोप की पुत्री से हुई थी। शादी के बाद उनका जीवन सुखमय चल रहा था। दो बच्चे भी हैं। करीब छह महीना पहले साला रोहन कुमार ने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिये थे। रुपये मांगा तो घर बुलाया। ससुराल पहुंचने पर रुपये देने की बजाय उसके साथ मारपीट की गयी। वह जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। (बेन से सुधीर प्रसाद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.