मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी श्री सालासर हनुमान मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पर श्री बालाजी महिला मंडल और चंद्रशेखर के नेतृत्व में रामधुन का आयोजन किया गया। राम नाम का पाठ भी किया गया, जिसमें राधा बंका, सीमा सर्राफ, अन्नू बंका, अंजू केडिया, पूनम, गायत्री, मंजू सुरेका, मधु टेकरीवाल आदि थीं।मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायक महेश जोशी, अंशु केडिया ने भजनों की शुरूआत की। वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊं गली गली, राम के सेवक हैं जो वो रामका ध्यान धरे आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व वीर हनुमान जी का रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार किया गया।मौके पर मंदिर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, सचिव किशन तुलस्यान, सज्जन सुरेका, कन्हैया सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.