रांची, अप्रैल 2 -- रांची। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण को फूलों और नयनाभिराम झांकियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आचार्य पंडित जनार्दन शर्मा के सानिध्य में 151 महिलाओं ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया, जिसके बाद मनीष शर्मा के नेतृत्व में 108 बार हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ हुआ। भजन गायकों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुबह से रात तक सवामणी और छप्पन भोग लगाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का समापन रात्रि 10 बजे भव्य आरती और भंडारे के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक मनीष शर्मा, अमित सारस्वत, कमल शर्मा और पवन शर्मा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.