सालावाला के बृजलोक कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास
देहरादून, मई 24 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 8 सालावाला स्थित बृजलोक कॉलोनी में रविवार को आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री इलेक्ट्रिक स्कूटर से कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बरसात के दौरान जलभराव एवं जल निकासी की समस्या को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया गया है। यह भी पढ़ें- आर्यनगर में सीवरेज योजना और पार्क का शिलान्यास उन्होंने कहा कि आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.