भदोही, अप्रैल 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दारुल उलूम हबीबिया रिज्विया गोपीगंज का 38वां सालाना दस्तार ए फजीलत (हबीब ए दो आलम कांफ्रेस) पूरी शानो शौकत के साथ पांच अप्रैल रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य मोहम्मद मुख्तार रिज्वी ने दी है। बताया कि इसमे हजरत अल्लामा मौलाना हम्माद रजा मुरादाबाद, सैयद मोहम्मद शारीक, अलाऊद्दीन चतुर्वेदी एवं हजरत अल्लामा अब्दुस्समद जियाई भदोही और शायरों में मो. अख्तर काशब गिरीडीह झारखंड, शमीर रजा, एहशान शाबरी शामिल आदि आएंगे। मदरसे के 30 छात्र हाफिज, मौलवी तथा कारी की उपाधि हासिल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...