सालाना उर्स में गूंजे सूफियाना कलाम
गंगापार, मार्च 30 -- क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में हज़रत साबिर अली शाह की दरगाह पर 70वां सालाना उर्स रविवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर दरगाह पर चादरपोशी की और देश-प्रदेश के मशहूर कव्वालों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उर्स के अवसर पर आयोजित जवाबी कव्वाली कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। प्रयागराज के रिजवान जाफरी तथा प्रतापगढ़ के राशिद व ताहिर की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन शायरी और सुरों के जादू से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कव्वालों की प्रस्तुति पर श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए। उर्स के साथ लगे मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ उठाते हुए जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम के आयोजक फुजैल अहमद सिद्दीकी (शहंशाह) ने बताया कि यह पारंपरिक उर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.