रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजरत दाता जलालुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलैह का सालाना उर्स 29 जनवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर अंजुमन कमिटी सौदागर मुहल्ला की एक अहम बैठक हुई। मदरसा हाल में सालाना उर्स को लेकर अंजुमन कमिटी के सदर लाल मोहम्मद मोदी, सेक्रेटरी मुमताज मंसूरी, नायब सदर शाने आलम की मौजूदगी में उर्स मानने को लेकर मजार कमिटी का चुनाव हुआ। जिसमें अंजुमन की सरपरस्ती में सदर रिंकल खान, सेक्रेटरी इमरान खान, खजांची मिंटू खान, नायब सदर शाहबाज खान, नायब सेक्रेटरी मोनो शाह को बनाया गया। साथ ही साथ हर साल की तरह इस साल भी हजरत दाता जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह आलेह का सालाना उर्स 29 जनवरी 2026 को धूमधाम से मनाने पर सहमति बनी। मजार का जो गुंबद है उसको बनाने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लाल मोहम्मद मोदी, मुमताज मंसूरी...