सालाना उर्स के समापन पर निकला चादरी जुलूस
मुरादाबाद, जून 2 -- शहर के पीरजादा स्थित दरगाह दादा हुजूर हज़रत मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नी मियां शाह का 52 वां सालाना उर्स और पीर साहब हजरत ख्वाजा वसी अहमद उर्फ मुन्ने मियां का 16 वां सालाना उर्स मंगलवार को पूरे अदब और एतराम के साथ मनाया गया। उर्स के आखिरी दिन मंगलवार सुबह 11:00 बजे कुल शरीफ का आयोजन किया। दरगाह के सज्जादानशीन सूफी वसीम मियां के घर से अकीदत के साथ चादरी जुलूस निकाला गया। जिसके बाद दरगाह पर चादपोशी की गई। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की गई। इस मौके पर सज्जादानशीन सूफी वसीम अहमद कादरी ने राजेंद्र कुमार, खलीफा अब्दुल्ला, साजिद हुसैन अंसारी, अली नईम चिश्ती, हाफिज फजले हक, मास्टर इरफान, अतहर अंसारी, जहीर आलम, आलम अंसारी व नीरज चोपड़ा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.