मुरादाबाद, फरवरी 8 -- मदरसा अरबिया इमदादिया मीना बाजार में रविवार को सालाना इम्तिहान का आयोजन किया गया, इस दौरान जिन बच्चों ने कुरान की आयतों का तर्जुमा बिल्कुल ठीक किया,उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मदरसा अरबिया इमदादिया ,मीना बाजार में रविवार को सालाना इम्तिहान मौलाना सलमान की सरपरस्ती में आयोजित किया गया। जिसमें मेहमान हजरत मौलाना मोहम्मद अजीम ने बच्चों का इम्तिहान लिया। कुरान शरीफ सही से पढ़ने और इसका तर्जुमा भी ठीक करने पर फैजान ,ताल्हा ,अबुजर ,अलीजबाह और अरीबा अव्वल रहे, इन बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड मेंबर मुजीबुर्रहमान, मोहम्मद हारून , हाजी मुस्तकीम ,अनवर मंसूरी , मोहम्मद रईस ,बबलू मंसूरी ,जावेद अख्तर ने बच्चों की हौंसला अफजाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.