घाटशिला, मार्च 29 -- गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बडाखुशी पंचायत के सालवनी गांव में ग्रामीणों की सहयोग से मंगलवार से 24 प्रहर व्यापी राधा कृष्णा युगल नाम संकीर्तन शुरू होगा। कीर्तन को लेकर सोमवार शाम को गंध दिवस पूजा अर्चना किया जाएगा और मंगलवार से दधी उत्सव के साथ संकीर्तन का शुभारंभ होगा। संकीर्तन में छह कीर्तन संप्रदाय मंडली शामिल हुए है, संकीर्तन में शामिल होने वाले पुरूलिया के तुलसीदास गौस्वामी संप्रदाय, जगबंधु दास कीर्तन सम्प्रदाय , बांकुड़ा के गुरूपोदो सहिस संकीर्तन सम्प्रदाय, झारखंड के भीमदास गोस्वामी सम्प्रदाय कीर्तन मंडली और बांकुड़ा के सजल सरदार महाप्रभु कीर्तन सम्प्रदाय शामिल है सभी कीर्तन मंडली पारी पारी से कीर्तन करेंगे यह संकीर्तन विगत 1997 से चली आ रही है । इससे गांव में सुख, समृद्धि, शांति और भक्तिमय माहौल बनता है मंगल...