कटिहार, जून 10 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में मंगलवार के देर रात में अचानक तेज हवा के साथ आंधी पानी आने से दर्जनों घरों के टीन का छत उड़ गया। वहीं पेड़ पौधे टूट कर कहीं लोगों के घरों पर आ कर गिरा, तो सड़क पर गिरने से रास्ता बाधित हो गया। आंधी के कारण पेड़ पौधे क्षतिग्रस्त होने से सब से अधिक बिजली प्रभावित होने की सूचना है। मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने बताया की क्षेत्र में दर्जनों घरों का टीन उड़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सीओ को इस की सूचना दे दी गयी है। क्षति का आंकलन कर आपदा फंड से क्षतिपूर्ति देने की मांग की गयी है। शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की आंधी के कारण पेड़ की टहनी बिजली तार पर गिरने से जगह जगह तार क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली बाधित हो गया है। दिन पर बिजल...