कटिहार, फरवरी 9 -- सालमारी, एक संवाददाता जामे मस्जिद अबु बकर सालमारी में एक दिवसीय हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। राज्य हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया की इस साल कटिहार जिला से 183 महिला और पुरुष हज के लिए मक्का शरीफ एंव मदीना शरीफ जा रहे हैं। हज यात्रियों की फ्लाइट का अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया की सभी हज यात्रियों को मेनेनजाइटिस एंव इन्फ्लुएन्जा का टीका लगाना जरूरी है। साथ ही बताया अगला जिला स्तरीय कैम्प कटिहार में आयोजित होगी। दूसरे कैम्प जामा मस्जिद बारसोई में लगेगा। इस कैम्प में सभी हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिया जायेगा। इस साल हज के दौरान प्रमाणपत्र साथ रखना जरूरी है। कैंप का आगाज हाफिज रफीक आलम के द्वारा तिलावते कुरआन ए पाक से की गयी। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.