सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स शांतिपूर्ण संपन्न
कटिहार, अप्रैल 12 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी बाजार स्थित हजरत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स शुक्रवार को शुरू हो कर शनिवार की रात शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया। उर्स कमेटी के सचिव बदरूज्जमा ने बताया की मस्तान बाबा के मानने वाले बिहार बंगाल तक फैला हुआ है। प्रत्येक वर्ष उर्स के मौके पर हज़ारों अकीदतमंद मजार शरीफ में हाजरी दे कर फातेहा खानी में शरीक हो कर अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए दुआ करते हैं। उर्स के मौके पर अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से बिजली,पानी, पंडाल के साथ साथ हर तरह की तैयारी की गयी थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस सहित भोलेंटियर तैनात रहा। उन्होंने बताया कि मस्तान बाबा की बहुत से करामात को यहां के लोग आज भी याद करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.