कटिहार, मई 3 -- सालमारी, एक संवाददाता बारिश से सालमारी बाजार की मुख्य सड़क पर जगह जगह जलजमाव से लोग परेशान हैं। वर्षों से सालमारी धर्मशाला रोड, चौक बाजार, सहित यहां की सड़कों पर कई स्थानों पर वर्षा होते ही घुटने भर जल जमाव हो जाता है। धर्मशाला रोड पर कई जगह गड्ढा बन आया है। खासकर विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क पर जलजमाव से परेशानी होती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढा होने के कारण आटो, टोटो सहित अन्य वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। समाजसेवी ललित बूबना,संजय गुप्ता,लालू भगत, दुर्गेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने सालमारी में नाला निर्माण एवं धर्मशाला रोड पर जल जमाव से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है। यह भी पढ़ें- जलजमाव, सड़क मरम्मत और सफाई का उठा मुद्दा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...