मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता । सालभर से खुले आसमान तले एक करोड़ का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट धूल फांक रहा है। स्मार्ट सिटी के सिकंदरपुर लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत पिछले साल रिमांड होम मोड़ के पास नवनिर्मित आधुनिक धोबी घाट पर प्लांट लगाया गया था। प्लांट के साथ बिजली व अन्य तकनीकी सिस्टम भी लगाए गए, लेकिन अब तक धोबी घाट या वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू नहीं हो सका है।विशेषज्ञ के मुताबिक लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होने से प्लांट तकनीकी तौर पर खराब हो जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही धोबी घाट को पानी की पाइपलाइन से जोड़ा गया है। उसके जरिए मिलने वाले पानी से कपड़े साफ किए जाएंगे। इस दौरान गंदा होने वाले पानी को पाइपलाइन के जरिए ही प्लांट तक पहुंचाया जाना है। फिर पानी को साफ करने के बाद झील (मन) में बहाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.