मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। लोगों को झांसा में लेकर उनके बैंक खाता से रुपये उड़ाने व ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोह के शातिरों को पुलिस ढूंढ़ नहीं पा रही है। इस वर्ष अब तक साइबर थाने में दर्ज 129 मामलों में मात्र दो में ही कोर्ट में शातिरों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की जा सकी है। साइबर थानाध्यक्ष व डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि साइबर ठगों का नेटवर्क सात-आठ राज्यों में फैला होता है। मामले की जांच के लिए इन सभी राज्यों में आईओ को बार-बार जाने में व्यवहारिक कठिनाइयां आती है। साइबर फ्रॉड के मामले में बैंक से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है। इसके बाद भी हर महीने दस से 20 मामले की जांच की जा रही है। कई मामलों में ऑनलाइन ठगी के रुपये को होल्ड व वापस कराने में साइबर थाना की पुलिस सफल रही है। तीन दिन पहले ही साइबर ठगी के 64 ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.