धनबाद, मई 20 -- धनबाद में बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग के दावे एक बार फिर फेल साबित हुए। सालोंभर मेंटनेंस की बात कह कर बिजली कटौती करनेवाले विभाग के तार जर्जर ही रह गए। सोमवार की रात शहर के कई इलाकों में बिजली के केबल जलकर गिर गए, जिससे लगभग 21 घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक हुए फॉल्ट के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केबल जलने से कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। सबसे गंभीर मामला सरायढेला के लोहरकुल्ही इलाके में सामने आया, जहां सड़क किनारे अचानक केबल तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां मौजूद चार लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- चकबंदी रोड में केबल में लगी आग, 18 घंटा बिजली ठप स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्लों में कई वर्षों से पुराने और जर्जर केबल नहीं बदले गए हैं। साथ...