नई दिल्ली, जून 27 -- कटहल का सीजन खत्म होने से पहले ये अचार बनाकर जरूर रख लें। पूरे सालभर ये कटहल का अचार खराब नहीं होगा और इसका टेस्ट पराठों के साथ तो लाजवाब लगता है। ये अचार सब्जी का रिप्लेसमेंट भी है। तो एक बार इसे बनाकर जरूर ट्राई करें और इस आसान सी रेसिपी को नोट कर लें।कटहल का अचार बनाने की सामग्री 500 ग्राम कटहल आधा लीटर सरसों का तेल आधा चम्मच मेथी दाना तीन चममच सौंफ एक कटोरी पीली सरसों एक चम्मच हल्दी पाउडर एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर दो चम्मच विनेगर आधा चम्मच कलौंजी नमक स्वादानुसार करीब तीन से चार चम्मच दो आमकटहल का अचार बनाने की रेसिपीकटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को मार्केट से कटवाकर लाएं या फिर घर में ही छिलका छीलकर छोटे आकार में काट लें।फिर इसे दो-चार बार पानी से धोकर साफ कर लें।किसी भगोने में पानी गर्म होने के लिए रखें...