सालबनी आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका बनीं सुकुल बेसरा
घाटशिला, जून 28 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के सालबनी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शनिवार को सहायिका चयन हुआ। सहायिका के रूप में सालबनी गांव की सुकुल बेसरा का चयन हुआ। इसके लिए जामबनी प्राथमिक विद्यालय में अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नवीन पुरती की उपस्थिति में आम सभा आयोजित हुई। इसमें तीन गांव के ग्राम प्रधान और ग्रामीण शामिल हुए। मुखिया दासो हेंब्रम भी ग्राम सभा में उपस्थित थे। सहायिका पद के लिए कुल आठ आवेदन आए थे। इनमें से योग्यता के आधार पर सुकुल बेसरा का चयन हुआ। मौके पर भुरसानी के ग्राम प्रधान पालुराम सोरेन, जामबनी के विराम हांसदा, वार्ड सदस्य शिखा राणा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- तालग्राम में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती पर उठे सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.