सालपुर में आग लगने से मोबाइल की दुकान जली
गोंडा, जून 23 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में सालपुर चौकी से थोड़ी दूर पर मंगलवार तड़के मोबाइल की दुकान में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे। सूचना मिलते ही चौकी से पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड की पहुंच गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में दुकान संचालक का बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस के मुताबिक शार्ट सर्किट के चलते घटना हुई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के भदवां सोमवंशी निवासी इंद्राज वर्मा ने बताया कि सालपुर बाजार में उसने किराए पर घर ले रखा। इसमें वह मोबाइल की दुकान भी चलाता है। उसी घर में पत्नी व बच्चों के साथ रहता भी है। मंगलवार को तड़के इंद्राज वर्मा ने देखा कि दुकान में आग लगी है। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । स्थानीय पुलिस व फायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.