घाटशिला, जून 18 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत सालदोहा गांव के काजू जंगल में तीन से अधिक जंगली हाथियों ने शरण ले रखी है। भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय माटिहाना-चाकुलिया सड़क पर आ जाते हैं। सालदोहा सहित आसपास के गांवों के लोग हाथियों की मौजूदगी से चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कभी भी खेतों या घरों की ओर आ सकते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- सालदोहा गांव के काजू जंगल में शरण लिए थे तीन से अधिक जंगली हाथी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...