आदित्यपुर, अप्रैल 20 -- आदित्यपुर। नगर निगम वार्ड-13 के सालडीह में जल निकास की समस्या दूर करने के लिए 5.5 लाख से ह्यूम पाइप नाली का निर्माण करवायेगा। इसका ठेका प्रभात कुमार सिंह को मिला है। यह नाली महतोजी के घर से कुंती देवी के घर तक बनेगी। इस योजना का शिलान्यास रविवार को मेयर संजय सरदार ने किया। इस अवसर पर उप मेयर अंकुर सिंह, पार्षद शांतनु घोष, प्रणव शंकर, गणेश कालिंदी, सपन दास, विष्णु गोराई, राजीव, बप्पी राय, संजय गुप्ता, निरंजन मुछुआ, सदैव आदित्य देव, बिरजू महतो, बीजू महतो, अनिल महतो, पिंटू, पंकज गोराई, गोपाल घोष, कल्याण भद्र आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बरौली में एक करोड़ से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी निजात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.