आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती में बीती रात और शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने हथियार के साथ जमकर तांडव मचाया। पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह वारदात आपसी रंजिश में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सागर महतो के साथ कई बदमाश बस्ती में प्रवेश किये और हथियार लहराने के साथ चापड़ से हमला किया। एक युवक के साथ मारपीट भी की। जब बस्ती के लोग बदमाशों से दो-दो हाथ करने को एकजुट हुए तो सभी फरार हो गये। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और चापड़ बरामद किया। पुलिस ने कविता पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में चार नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, बस्ती के लोगों ने पुलिस को बताया कि ...