आदित्यपुर, अप्रैल 7 -- आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में मंगलवार सुबह अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:55 बजे स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता एवं जन्माष्टमी पूजा कमिटी (अग्रदूत संघ) के अध्यक्ष सपन दास के घर पर तीन राउंड गोली चलाई।गनीमत रही कि गोलियां खिड़की के लोहे के ग्रिल में जा लगीं, जिससे घर के सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर फिल्मी अंदाज में आते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य हमलावर की पहचान राजू उर्फ टकला और उसके सहयोगी चंदन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि 4 अप्रैल को भी इन लोगों द्वारा क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.