धनबाद, मार्च 16 -- सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो और उनकी पत्नी तारा देवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तीन दिन पूर्व की यह तस्वीर हैदराबाद अस्पताल की है, जहां 2021 से पूर्व विधायक भर्ती हैं। शादी की सालगिरह पर तारा देवी अपने पति से मिलने अस्पताल पहुंची हैं। केक काट सालगिरह मनाते हुए यह तस्वीर भावुक पल है। तारा देवी ने सालगिरह पर ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके पति को स्वस्थ्य कर दें और जनसेवा का मौका दें। मालूम हो इंद्रजीत महतो भाजपा के टिकट पर सिंदरी से विधायक चुने गए थे। 2021 में मधुपुर उपचुनाव में जनसंपर्क के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था, तब से वह इलाजरत हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीर पर एक ने कमेंट किया है कि यह तस्वीर सिर्फ एक सालगिरह की नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.