सालगाझुडी फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत
जमशेदपुर, मई 18 -- परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुडी फाटक के पास रविवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बावनगोड़ा निवासी 45 वर्षीय प्रधान हेंब्रम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, प्रधान हेंब्रम रविवार शाम घर का सामान लाने पैदल निकला था। इसी दौरान सामान लेकर रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.