सालगाझुड़ी फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत
जमशेदपुर, मई 20 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी फाटक के पास रविवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर प्रधान हेंब्रम की मौत हो गई। मृतक बावनगोड़ा का निवासी था और किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर मजदूरी से गुजारा करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम वह घर का सामान खरीदने पैदल निकला था। सामान लेकर लौटते समय जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी आ गई और उसे अपनी चपेट में ले ली। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परसूडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- सोनुवा में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.