फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार रात पुलिस अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर बैरियर लगाकर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट संचालित हो रहे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया। बिना हेलमेट, बिना कागजात एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 913 वाहनों चेक किए गए। जिसमें 199 वाहनों का चालान किया गया और 24 वाहनों को सीज किया गया। टीएसआई महेश कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और वाहन संबंधी सभी दस्तावेज पूर्ण रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...