फिरोजाबाद, मार्च 20 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी आयशर गाड़ी को चोर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आलोक यादव पुत्र नीरज यादव ग्राम कंथरी का पियूष ट्रांसपोर्ट का संचालन करते हैं। पिता ने आइसर को 14 मार्च की शाम मैनपुरी रोड पर कुमार डेरी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया था। जब वह 15 मार्च की सुबह आयशर गाड़ी को लेने पहुंचे तो गाड़ी को गायब देखकर वह हैरत में पड़ गए। मध्य रात्रि के बाद चोर गाड़ी को चोरी कर ले गए। पूरी घटना पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...