प्रयागराज, मार्च 7 -- एक ही जमीन का तीन बार बैनामा प्रयागराज। जयंतीपुर कॉलोनी की आभा देवी ने धूमनगंज थाने में साजिश के तहत उनके प्लाट का हड़पने का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने एक ही जमीन की तीन बार बैनामा किया है। जबकि, वर्ष 2011 में उन्हें जमीन का बैनामा व दाखिल खारिज कराया था। जमीन पर चहारदीवारी भी करवाई गई है। धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर संदीप सिंह, संतोष सिंह, गौरव त्रिपाठी, दीपक मालवीय, देवराज व सोनाली पांडेय और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।महिला से दिनदहाड़े चेन छिनैतीप्रयागराज। धूमनगंज के मुंडेरा में पड़ोसी के घर हल्दी की रस्म में शामिल होने जा रही महिला अंकिता सिंह के गले से बाइक सवार तीन बदमाश करीब 20 ग्राम के सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद अंकिता सिंह...