हरदोई, फरवरी 24 -- पाली, संवाददाता। अपनी सास की अंत्येष्टि में शामिल होने गए बाबरपुर निवासी दामाद की पांचाल घाट में सड़क हादसे में जख्मी हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने पाली पीएचसी लाए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबरपुर निवासी राजीव दीक्षित (50) सोमवार को अपनी सास, जो कछेलिया गांव की रहने वाली थीं, की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पांचाल घाट जनपद फर्रुखाबाद गए थे। अंत्येष्टि संपन्न होने के बाद राजीव घाट से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांचाल घाट में पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद साथ मौजूद ससुरालीजन घायल राजीव को आनन-फानन में ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 32 किलोमीटर दूर पाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर शाम उ...