सार्वभौम शाकद्वीपी ब्राह्मण महासंघ ने आद्रा मिलन के बहाने किया मंथन
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के सिंगरा मोहल्ले में अमानत नदी तट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सार्वभौम शाकद्वीपी ब्राह्मण महासंघ का प्रमंडल स्तरीय आद्रा-मिलन समारोह रविवार को आत्मीयता के साथ देर रात तक मनाया गया। महासंघ के पलामू जिलाध्यक्ष संतोष पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासंघ के पलामू प्रमंडल अध्यक्ष सचिन्द्र पाठक और गढ़वा जिला अध्यक्ष विनोद पाठक ने सदस्यों का मार्गदर्शन किया। महासंघ का गढ़वा में 19 एवं 20 दिसंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की कार्ययोजना भी बनाई गई। कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल के महासचिव अशोक पाठक, उप महासचिव उपेन्द्र मिश्रा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक और मनोज पाठक, जिला उपाध्यक्ष भोलानाथ पाठक एवं सुमन मिश्र के अलावा जिला कार्यकारिणी कमेटी के सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.