सार्वजनिक होगा एम्बुलेंस चालक का मोबाइल नम्बर
साहिबगंज, मई 25 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो अंचल के प्रभारी सीओ संजय शुक्ला ने सोमवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किए। सीओ ने बताया कि सीएचसी के ओपीडी में डॉक्टर को ससमय अपनी डयूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रसव गृह, लैब, साफ-सफाई, पेयजल, मरीज वार्ड, शौचालय, दवा वितरण, दवा भंडार, रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में फैले गंदगी की साफ-सफाई के निर्देश दिये। सीओ ने कहा कि जरूरतमंद मरीज को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने को कहा गया। एम्बुलेंस के चालक का मोबाइल नम्बर सार्वजनिक करने का सख्त निर्देश दिया गया। सीएचसी में आने वाले मरीजों व प्रसूता महिला एवं परिजनों के लिए कैंट लगाने का निर्देश दिए। मौके पर डॉ. रोहित गोंड आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.