सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहा युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 19 -- सिडकुल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार 18 जून को थाना सिडकुल क्षेत्र में एक युवक सड़क पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहा था, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी की पहचान अंकित (28 वर्ष) पुत्र महेंद्र, निवासी ग्राम बूंदकी, जिला बिजनौर (यूपी) तथा वर्तमान निवासी खालसा कॉलोनी, रोशनाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.