हरिद्वार, अप्रैल 26 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर विवाद और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, टीम शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान देखा गया कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू थीं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.