काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने के आरोप में 18 लोगों को पकड़ लिया। सभी को चेतावनी देकर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया। गुरुवार की रात कोतवाली काशीपुर पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 18 लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि कोतवाली काशीपुर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व हुड़दंग मचाने पर 18 व्यक्तियों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने पर 18 पर कार्रवाई बाद में पुलिस ने सभी की काउंसलिंग कर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.