चंदौली, अप्रैल 6 -- पीडीडीयू नगर। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले नौ लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा ग्राम भोजापुर अंग्रेजी शराब की दुकान पर बाहर सार्वजनिक रास्ते पर खड़े होकर शराब का सेवन करने और वाद विवाद करने वाले कुल 09 व्यक्तियों को धारा- 170 बीएनएसएस अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...