देहरादून, अप्रैल 29 -- श्रीनगर। चार धाम यात्रा की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए श्रीनगर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। थाना श्रीनगर क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले राजस्थान निवासी छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। श्रीनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाते हुए पाया और चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई में युवकों की पहचान सुरेश (32), अमित (30), अशोक (32), महिपाल (28), राहुल (28) और सुनील (30) के रूप में हुई है,जो कि राजस्थान के सीकर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भावना भट्ट, हेड कांस्टेबल चरन सिंह पंवार, कांस्टेबल विनीत पंवार और महेंद्र रावत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...