मधेपुरा, मई 19 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीआरएस पीटीए व जेई की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने की। मौके पर पीओ ने मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा एक जुलाई से वीबीजीरामजी शुरू हो रहा है। सभी पीआरएस, पीटीए व जेई अपने पंचायत में सार्वजनिक स्थान पर पौधारोपण कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि पोखर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, पंचायत सरकार भवन, गांव की सड़कों के दोनों ओर पौधरोपण करने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत वनपोषक का भुगतान अद्यतन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को 90 दिन का मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कहा गया कि सभी पीआरएस सरकारी नियमानुसार मजदूरों का फेस एटेंडें...