सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंका, 10 हजार का चालान
हल्द्वानी, जून 30 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। मंडी बाईपास में खुले में कूड़ा फेंकने पर नगर निगम ने पिकअप वाहन स्वामी का 10 हजार रुपये का नकद चालान काटा है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बीते सोमवार शाम को वाहन को सड़क किनारे कूड़ा फेंकते देखा। जांच में वाहन अलकनंदा कॉलोनी, बरेली रोड निवासी मनोज अग्रवाल का निकला। मंगलवार को वाहन स्वामी का चालान काट कर दस हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने फिर से कूड़ा फेंकने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंका, 10 हजार का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.