नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी में सार्वजनिक स्थान पर पालतू कुत्ते को शौच कराने पर विवाद हो गया। आरोप है कि लोगों के मना करने और टोकने पर महिला ने गाली-गलौज की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला गाली दे रही है। वहीं, सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी उसे शांत कर रहे हैं। इसके बाद भी वह किसी की बात नहीं सुन रही। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे दूसरी जगह शौच कराने के लिए कहा था। उसके बाद भी उन पर गलत आरोप लगाए गए। वीडियो वायरल होने के बाद सोसाइटी में नियमों और नागरिक शिष्टाचार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...