हमीरपुर, अप्रैल 22 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के डामर गांव स्थित जल संस्थान का नलकूप खराब हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट बरकरार है। नमामि गंगे परियोजना से भी पूरे गांव में सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते ग्रामीण खासे परेशान है। डामर गांव में एकल पेयजल योजना से जलसंस्थान का नलकूप लगा है। इस नलकूप से गांव सहित कुशौलीपुरवा गांव को पानी की आपूर्ति होती है। जनवरी माह में यह नलकूप का बोर खराब हो गया था। तब से पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। गांव निवासी खड़ग सिंह यादव ने बताया कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से मार्च माह में की गई थी। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं लेकिन इस पेयजल नलकूप का अभी तक रिबोर का कार्य विभाग द्वारा शुरू नहीं किया गया है। गांव निवासी ग्रामीण वीर सिंह, चंद्रभान, होरीलाल, बनवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.